15 जनवरी 2020 - 14:06
सऊदी गठबंधन का 1 और ड्रोन हुआ ढेर, यमन के एयर डिफ़ेन्स ने दिखाई अपनी ताक़त

यमनी सेना ने स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह के साथ सऊदी गठबंधन का एक और ड्रोन मार गिराया।

यमनी फ़ोर्सेज़ ने यह कार्यवाही सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र  जीज़ान में की।

अंसारुल्लाह के मीडिया ब्यूरो ने एक बयान में बताया कि मंगलवार की शाम को देश की एयर डिफ़ेन्स फ़ोर्स और घटक फ़ोर्स ने जबल अलअमूद क्षेत्र में सतह से हवा में मार करने वाले मीज़ाईल से इस ड्रोन को मार गिराया।

पिछले हफ़्ते यमनी सेना की एयर डिफ़ेन्स यूनिट ने देश के उत्तरी प्रांत जौफ़ के आसमान में उड़ान भर रहे सऊदी गठबंधन के ड्रोन सीएच-4 को मार गिराया था।